भवानीपुर (पूर्णिया). लंबे समय से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भवानीपुर के माधव नगर तिरासी टोला के शराब धंधेबाज को रविवार की रात्रि गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि थाना कांड संख्या 62 /26 का नामजद अभियुक्त है जो 12 लीटर शराब के साथ 1 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया था. न्यायालय से जमानत के बाद फरार चल रहा था. उसने न्यायालय में कभी उपस्थिति दर्ज नहीं करायी. कोर्ट के वारंट के आलोक में इसे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त माधव नगर तिरासी निवासी हारून बताया गया. वहीं शराब पीकर हंगामा कर रहे बडहरी पंचायत के झनकवा निवासी मो इरशाद को अप्राथमिक संख्या 53/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है.
फरार शराब धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लंबे समय से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भवानीपुर के माधव नगर तिरासी टोला के शराब धंधेबाज को रविवार की रात्रि गिरफ्तार किया गया.
