उ.मध्य विद्यालय सुगवा महानंदपुर का छात्र अनीश रजा जिलास्तरीय क्विज में प्रथम

बायसी

बायसी. राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की मौजूदगी में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता 2026 के तहत किलकारी बिहार बाल भवन पूर्णिया में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुगवा महानंदपुर के छात्र अनीश रजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया . शिक्षा विभाग के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी ने अनीश रजा को मेडल देकर सम्मानित किया. यह प्रतियोगिता 18 जनवरी को प्रखंड स्तरीय हुई थी, जिसमें सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था . प्रत्येक प्रखंड से चुने हुए छात्र-छात्राओं को जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था, जिसमें बायसी और डगरुआ के बीच क्विज प्रतियोगिता हुई . अनीश रजा ने प्रथम स्थान हासिल किया विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद तफसीरुल हसन ,गुफरान अहमद समेत शिक्षकों व प्रबुद्धजनों ने अनीश की जमकर सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >