12 पंचायतों के एससी/एसटी टोले में शिविर में आये 607 आवेदन

धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के 20 ग्राम पंचायतों के 194 एससी/एसटी टोलों में सिलसिलेवार विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

धमदाहा. धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के 20 ग्राम पंचायतों के 194 एससी/एसटी टोलों में सिलसिलेवार विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को 12 पंचायतों दमैली, बिशनपुर, मोगलिया पुरंदहा पूर्व, बरदेला, कुकरन पश्चिम, ठाढ़ी राजो, सरसी, कुआंरी, राजघाट गरेल, चिकनी डुमरिया, रंगपुरा दक्षिण, किशनपुर बलुआ में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. एसडीओ राजीव कुमार, बीडीओ प्रकाश कुमार व सीओ कुमार रविंद्रनाथ ने शिविरों का निरीक्षण किया. बीडीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि 12 पंचायतों में एससी/एसटी के लिए विशेष शिविर में कुल 607 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें राशन कार्ड के 118, उज्वला योजना के 30, विभाग 33 में से 24 डिस्पोजल ,आंगनबाड़ी 15 सभी डिस्पोजल, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र 127, आधार कार्ड 20, श्रम कार्ड 01, आयुष्मान कार्ड 130, प्रधानमंत्री आवास योजना 21 में से 06 डिस्पोजल, वास भूमि विभाग 11 में से 02 डिस्पोजल, पेंशन योजना 14, निःशक्तता योजना 01, नलजल योजना 01, पक्की गली नली योजना 17, मनरेगा जॉब कार्ड 68, विद्युत योजना 01, सात जीविकोपार्जन 01, मुख्यमंत्री टोला सम्पर्क योजना 02, लोहिया स्वच्छता अभियान 17 शामिल हैं. बीडीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि विशेष शिविर में प्राप्त हुए सभी आवेदनों को ससमय निष्पादन कर लिया जाएगा.

एससी/एसटी के लिए प्रखंड में लगायी गयी शिविर

केनगर. डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को केनगर प्रखंड के सहारा, माजरा, गंगेली, वनभाग चूनापुर, बिठनौली पश्चिम, झून्नी इस्तंबरार, बेलारिकाबगंज, परोड़ा, गणेशपुर पंचायत के अनुसूचित जाति व जनजाति टोला में शिविर लगायी गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि शिविर अनूसूचित जाति और अनूसूचित जनजाति के लोगों के लिए है. प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को विभिन्न पंचायतों में माइक्रोप्लान के अनुसार शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

एससी/एसटी को 22 योजनाओं से आच्छादित करने को लगाया शिविर

अमौर. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में रह रहे लोगों के विकास को लेकर शनिवार को अमौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविरों की मॉनिटरिंग करते हुए बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश पर 19 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को अनुसूचित जाति बाहुल्य टोले और मोहल्ले में विशेष शिविर लगाया जायेगा. इसी क्रम में आज शनिवार को अमौर प्रखंड के बाड़ा ईदगाह, बकैनिया बरेली, नितेंद्र, मच्छट्टा, आमगाछी, हफनियां, दलमालपुर, धुरपैली, डहुआबाड़ी, ज्ञानडोव आदि पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. बीडीओ रजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लाभुकों को सरकार की 22 महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से लाभान्वित किया जाना है. शिविर में पात्र लाभुकों से विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए. मौके पर सीओ सुधांशु मधुकर, कौशल विकास केंद्र के संचालक भोला कुशवाहा, बीसीओ राजेन्द्र प्रसाद, पंचायत सचिव अखिलेश कुमार, पीआरएस निसार आलम, विकास मित्र किशोर कुमार राय, संजय कुमार सोनी, मृत्युंजय कुमार दास, संतोष कुमार, पानो देवी, तौफीक आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MD. TAZIM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >