एमआइटी रामबाग में खेल कूद प्रतियोगिता शुरू

मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोमवार से खेलकूद प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हो गया

पूर्णिया. मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोमवार से खेलकूद प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हो गया. यह खेलकूद प्रतियोगिता लगातार एक सप्ताह तक चलेगी. इसका उद्घाटन एमआईटी के प्रिंसिपल डॉ. साकिब शकील, रजिस्ट्रार प्रो अरविन्द आनंद और मिल्लिया पालीटेक्निक के प्रिंसिपल डॉ अरविंद कुमार ने किया. उद्घाटन करते हुए उन्होंने छात्रों को खेलों के महत्व के बारे में जागरूक किया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं. उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाएं. इस खेल महोत्सव में बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद, क्रिकेट, रिले दौड़ और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें छात्र उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं. इस अवसर पर एमआइटी के प्रिंसिपल डॉ. साकिब शकील ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने छात्रों को खेलों में भागीदारी के महत्व के बारे में बताया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ता है, बल्कि टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है्. उन्होंने संस्थान द्वारा छात्रों को उत्कृष्ट सुविधाएं और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया. मैदान में उपस्थित सभी स्टाफ ने भी खेल-कूद में भाग लेने वाले सभी छात्रों की काफी सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >