– पीजी विभागों और कॉलेजों में सात मार्च तक आयोजन
– आठ मार्च से विवि स्तर पर अंतिम चयन प्रतियोगिता– चयनित प्रतिभागियों को 18 मार्च को किया जायेगा सम्मानित
पूर्णिया. पूर्णिया विवि की ओर से इस बार स्थापना दिवस 18 मार्च का समारोह यादगार बनाया जायेगा. इसे लेकर कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर इस पखवारे पूर्णिया विवि और उसके अधीन सीमांचल के सभी कॉलेजों में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी. एक मार्च से लेकर सात मार्च तक पीजी विभागों और कॉलेजों को अपने परिसरों में प्रतियोगिताएं कराकर टीम चयनित करना है. पीजी विभागों और कॉलेजों की ओर से भेजी गयी टीमों की प्रतियोगिताएं विवि स्तर पर 8 मार्च से 11 मार्च तक होगा. प्रत्येक स्पर्धा में अंतिम रूप से चयनित 3-3 प्रतिभागी को 18 मार्च को सम्मानित किया जायेगा. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर सभी पीजी विभागों और कॉलेजों को बिंदुवार गाइडलाइन देते हुए विभिन्न प्रकार की स्पर्धाएं सुनिश्चित करने का निर्देश विवि प्रशासन ने दिया है.खेलकूद की ये स्पर्धाएं :
दौड़ 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 4 गुना 100 मीटर रिले , लांग जंप, शॉटपुट थ्रो, जैवलीन थ्रो, डिस्कस थ्रो , कबड्डी, बैडमिंटन .सांस्कृतिक स्पर्धाएं :
क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट वोकल, ग्रुप सांग, फोक डांस, क्लासिकल डांस, डिबेट, एक्सटेंपोर, स्पॉट पेंटिंग, रंगोली.नौ मार्च को रन फॉर पूर्णिया यूनिवर्सिटी :
स्थापना दिवस को लेकर रन फॉर पूर्णिया यूनिवर्सिटी खास आकर्षण होगा. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह का उद्देश्य है कि इस मिनी मैराथन के जरिये पूर्णिया विवि से प्रबुद्धजन जुड़ पाएं. निकट भविष्य में इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे. रन फॉर पूर्णिया यूनिवर्सिटी मिनी मैराथन 9 मार्च सुबह 8 बजे शुरू होगा. यह पूर्णिया विवि से प्रारंभ होकर थाना चौक, आरएन साव चौक, गिरजा चौक, डीआइजी चौक, उर्सुलाइन कॉन्वेंट रोड, सर्किट हाउस होते हुए पूर्णिया विवि पहुंचकर समाप्त होगा.स्मारिका के लिए सात तक दे सकते आलेख :
स्थापना दिवस पर पूर्णिया विवि अपनी स्मारिका भी जारी करेगा. इसमें अबतक की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी. स्मारिका समिति के संयोजक डॉ मनोज कुमार सिंह बनाये गये हैं. स्मारिका समिति ने सात मार्च तक आलेख मंगाये हैं.विवि स्तर पर आयोजन स्थल
सांस्कृतिक स्पर्धा : 8 से 11 मार्च पूर्णिया कॉलेज ऑडिटोरियमकबड्डी: पूर्णिया कॉलेज 10 मार्च
बैडमिंटन: पूर्णिया कॉलेज, 11 मार्चएथलेटिक्स : 18 मार्च इंदिरा गांधी स्टेडियमडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
