पीएम के दौरे को लेकर एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान

नरेन्द्र मोदी सोमवार को पूर्णिया के शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी मैदान में

पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को पूर्णिया के शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी मैदान में आयोजित चुनावी सभा में शिरकत करेंगे. जमीन से लेकर आकाश तक उनकी सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है. एक सप्ताह पूर्व ही एसपीजी ने सभा स्थल के सुरक्षा की कमान संभाल रखी है और उनकी उपस्थिति में सभा स्थल में मंच बन रहा है. सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए तमाम एजेंसी अपने अपने स्तर से जांच पड़ताल में लगे हैं. मंच के चारों ओर बम निरोधी दस्ता और सभा एवं आसपास करीब 15 सौ जवानों की तैनाती की जा रही है. मंच के आगे डी एरिया को पीलर से बेरिकेटिंग किया जा रहा है. एसएसबी मैदान के उत्तरी भाग में तीन हेलिपैड का निर्माण किया गया है. हेलिपैड के चारों ओर मेटल डिटेक्टर से हर दो घंटे में जांच हो रही है. सीआरपीएफ का स्वान दस्ता भी पहुंच चुका है. स्थानीय पुलिस ने सभा स्थल पर एक सप्ताह पूर्व ही अस्थायी कैंप बनाया है. सभा स्थल के बाहर भी जगह जगह दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र बल तैनात रहेंगे. पूरे शहरी इलाके में पुलिस की गस्त बढ़ा दी गयी है. होटल एवं लॉज में ठहरने वालों की नियमित जांच की जा रही है. गुलाबबाग जीरोमाइल से लेकर कसबा की ओर जाने वाले सड़क पर भी पुलिस बलों की तैनाती के साथ गश्ती की जा रही है. एयरपोर्ट के चारों तरफ बढायी गयी सुरक्षा प्रधानमंत्री चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा सेना के विशेष विमान से पहुंच रहे हैं, जहां वे पूर्णिया हवाई अड्डा से नागरिक सेवा शुरू होने का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के चारों ओर पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है. आम नागरिकों के इस ओर जाने पर नजर रखी जा रही है. चूनापुर, गौवासी, आदमपुर, मुगलटोली, सौसा आदि इलाकों भी केनगर एवं मरंगा थाने की पुलिस द्वारा गश्ती की जा रही हे. जिले के डीएम एवं एसपी लगातार शीशाबाड़ी स्थित सभा स्थल एवं उद्घाटन होने वाले पूर्णिया हवाई अड्डा का मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >