पूर्णिया. पूर्णिया विवि की ओर से गुरुवार से डिग्री पार्ट टू विशेष परीक्षा 2025 शुरू हो गयी. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर चारों जिले में बनाये गये परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी बरती गयी. इस संबंध में विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए के पांडेय ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक ली गयी. तीन मार्च से पीजी वन व बीसीए का प्रैक्टिकल पूर्णिया. विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए के पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर वन की प्रायोगिक परीक्षा 3 से 6 मार्च तक होगी. उन्होंने बताया कि बीसीए सेमेस्टर वन, थ्री और फाइव की प्रायोगिक परीक्षा भी 3 मार्च से 6 मार्च तक ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
