पूर्णिया. पूर्णिया विवि की ओर से डिग्री पार्ट टू विशेष परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची जारी की गयी है. छात्रहित में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर अब चारों जिले में एक-एक परीक्षा केंद्र होंगे. इन परीक्षा केंद्रों में पूर्णिया कॉलेज, डीएस कॉलेज कटिहार, अररिया कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज शाामिल हैं. इस संबंध में विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए के पांडेय ने बताया कि 27 फरवरी से यह परीक्षा ली जायेगी. इस परीक्षा के लिए पहले दो केंद्र निर्धारित किये गये थे. हालांकि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विवि प्रशासन ने चारों जिले में एक-एक परीक्षा केंद्र निर्धारित करने का निर्णय लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
