सामाजिक न्याय मंच की हुई बैठक

अध्यक्षता मंच के संयोजक संजय सिंह सिन्धु ने की

पूर्णिया. सामाजिक न्याय मंच की एक आवश्यक बैठक बुधवार को बुलायी गयी. मंच के वीर सावरकर पथ (रंगभूमि) बिहार स्थित कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंच के संयोजक संजय सिंह सिन्धु ने की. बैठक में संगठनात्मक मजबूती के लिए मंच के उद्देश्य एवं विचार धारा का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को मंच से जोड़ने का निर्णय लिया गया. साथ ही एक प्रस्ताव लेकर सर्व सम्मति से आगामी 05 सितंबर को सामाजिक न्याय के अमर योद्धा, बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद शहादत दिवस और 19 अक्टूबर को सामाजिक न्याय मंच का स्थापना दिवस समारोह मनाये जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में चन्द्र शेखर मिश्र, अजय कुमार स्वर्ण, मो० परवेज आलम, राजीव कुमार राजहंस, शंकर कुमार मेहता ने प्रमुख रूप से अपने -अपने प्रस्ताव भी दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >