पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय की छह छात्राओं का टाटा की कंपनी टीसीएस में जॉब हेतु चयन हुआ है. इन छात्राओं में स्नेहा अंग्रेजी विभाग , प्रिया रानी बॉटनी विभाग, पूनम कुमारी केमिस्ट्री विभाग,फिजा तोहिद, सोमैया शहजाद, साक्षी प्रिया तीनों जूलॉजी विभाग की छात्राएं शामिल हैं. प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की छात्राओं ने शैक्षणिक उन्नति के साथ-साथ जॉब भी हासिल किया है. प्रधानाचार्य ने छात्राओं की सफलता पर खुशी जाहिर की एवं उनको और भी ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय, प्लेसमेंट सेल के एटीपीओ डॉक्टर संजय कुमार दास ने सभी छात्राओं को आगे और भी अच्छे रिजल्ट के लिए उत्साह बढ़ाया.प्लेसमेंट सेल के एएटीपीओ डॉ राकेश रोशन सिंह ने कहा कि पूर्णिया महिला महाविद्यालय की छात्राएं हर जॉब के लिए उपयुक्त है एवं भविष्य में रोजगार के अन्य क्षेत्रों में भी अपना चयन सुनिश्चित करेंगी. छात्राओं की सफलता पर डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. प्रेरणा प्रिया,डॉ. रुचि गौड़, डॉ. अनीता मिश्रा,बीसीए विभाग के उत्तम कुमार मिश्रा, डॉ. प्रमोद कुमार, प्रो. सरिता कुमारी, डॉ.अंकिता श्रीवास्तव आदि ने भी खुशी जाहिर की.
पूर्णिया महिला महाविद्यालय की छह छात्राओं का टीसीएस कंपनी में हुआ चयन
पूर्णिया महिला महाविद्यालय
