त्रुटि पाये जाने पर पर्यवेक्षक-प्रगणक के विरुद्ध होगी कार्रवाई

पंचायत, बायसी के जनगणना कार्यों का किया गया निरीक्षण

पंचायत, बायसी के जनगणना कार्यों का किया गया निरीक्षण पूर्णिया. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला अभिलेखागार पदाधिकारी डां जय शंकर प्रसाद ने नगर पंचायत, बायसी में जनगणना कार्यों की जांच की.उनके द्वारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या- 03 के एचएलबी संख्या–07 का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान एक-दो जगह भवन संख्या एवं मकान संख्या परिसर के मुख्य गेट पर अंकित नहीं होकर परिसर के अंदर अंकित किया गया है जो जनगणना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है.सभी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि भवन संख्या एवं मकान संख्या स्पष्ट रूप से परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार/गेट पर अंकित करना सुनिश्चित करे ताकि निरीक्षण एवं सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो.साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि भविष्य में पुनः इस प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित पर्यवेक्षक/प्रगणक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी संबंधित पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य को गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य संपादित करेंगे.औचक निरीक्षण के बाद चार्ज ऑफिसर- सह-कार्यपालक पदाधिकारी शांति कुमारी तथा सभी सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी को शीघ्र से शीघ्र कार्य सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया एवं इस दौरान मकान सूचीकरण और मकानों की गिनती में एक भी मकान छूटना नहीं चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >