मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले जैसी आपात स्थिति का किया जाएगा सजीव अभ्यास
पूर्णिया. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूर्णिया जिले में 14 मई गुरूवार को नागरिक सुरक्षा के तहत ‘हवाई हमला एवं ब्लैकआउट’ विषय पर एक वृहद मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों और विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय की जांच करना है.मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले जैसी आपात स्थिति का सजीव अभ्यास किया जाएगा. सायरन बजते ही संबंधित क्षेत्रों की बिजली बंद कर ब्लैकआउट किया जाएगा. इसके लिए विद्युत विभाग के साथ विशेष समन्वय स्थापित किया गया है. अभ्यास में अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, रेड क्रॉस सोसाइटी तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी. इस दौरान विभिन्न विभागों के रिस्पांस टाइम और आपसी तालमेल का भी आकलन किया जाएगा………….मॉकड्रिल (14 मई 2026)
समय: शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक (15 मिनट)
इन दो स्थानों पर होगा पूर्वाभ्यास
14 मई को जिला मुख्यालय के दो मुख्य स्थानों आरएनसाव चौक एवं रंगभूमि चौक पर युद्ध के समय में किये जाने वाले सुरक्षात्मक कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगाक्या होगा:
सात बजे सायरन बजते ही पूरे शहरी क्षेत्र की बिजली गुल रहेगी।सड़क से लेकर घर तक ब्लैक आउट रहेगा.केवल आवश्यक सेवाएं मेडिकल अस्पताल को छोड़कर इस दौरान सभी तरह की बिजली एवं प्रकाश बंद रहेगी.
आम नागरिकों को क्या करना है?
लाइट्स बंद करें: शाम 7 बजे सायरन की आवाज सुनते ही अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठान की सभी लाइटें बंद कर
भीतर रहें :
खिड़की-दरवाजे बंद रखें और घर के अंदर ही रहें.
