पंजाब ले जाकर किशोरी का किया यौन शोषण

अमौर

प्रतिनिधि अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अगवा कर यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर अपहृत किशोरी की मां ने बीते 22 अगस्त को अमौर थाना आवेदन दिया. आवेदन के अनुसार, 03 जून की सुबह उसकी पीड़िता गांव की दुकान पर सामान लेने गयी थी. इसी दौरान शादीशुदा 30 वर्षीय युवक मनोव्वर हुसेन साकिन चकैय, महलगांव, अररिया उसकी बेटी को बहला फुसला कर तथा गलत नीयत से अगवा कर ले गया. आरोपी का ससुराल अमौर थानाक्षेत्र के मैत्रा गांव में है. अपहृत बेटी की बरामदगी के लिए सामाजिक स्तर पर दबिश दी गई तो आरोपित युवक ने 20 अगस्त को अपहृत किशोरी को गांव में लाकर छोड़ दिया और खुद फरार हो गया है. पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपित युवक मनोव्वर हुसेन अगवा कर पंजाब लेकर गया जहां लगातार ढाई महीने तक मारपीट कर तथा उसका यौन शोषण करता रहा. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि दिये आवेदन पर जांच के आदेश जारी कर दिये गये हैं. जांचोपरांत अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >