बायसी में अलग-अलग जगहों से चोरी की सात बाइक बरामद, छह आरोपित गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर बायसी थाना की पुलिस ने चोरी की सात बाइक अलग-अलग जगहों से बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया.

पूर्णिया. गुप्त सूचना पर बायसी थाना की पुलिस ने चोरी की सात बाइक अलग-अलग जगहों से बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित सिंह, वरुण सिंह, दोनों पिता जालिम सिंह, साकिन माला, वार्ड 8, रामचंद्र यादव, पिता राजेंद्र प्रसाद यादव, साकिन हरेरामपुर, सरवर, पिता एनामुल हक, साकिन हाथीबंधा, भीम यादव, पिता स्व. भोला यादव व रविंद्र राम, पिता शिवचरण राम दोनों साकिन शादीपुर भुतहा सभी थाना बायसी के रहनेवाले हैं. चोरी की बाइक बरामदगी करते बयासी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि रोहित सिंह इस बाइक चोर गिरोह का सरगना है. उसका छोटा भाई वरुण सिंह चोरी की बाइक को शराब तस्करी और होम डिलीवरी के लिए इस्तेमाल करता था. रोहित सिंह बाइक चोरी मामले में पूर्व में भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. रोहित सिंह की गिरफ्तारी के बाद वरुण सिंह के घर से चोरी की तीन बाइक बरामद की गयी. वरुण सिंह की निशानदेही के बाद अन्य जगहों से चार आरोपित की गिरफ्तारी के बाद चोरी की चार बाइक बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि वरुण सिंह पूर्व में शराब की तस्करी मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >