वरीय उपसमाहर्ता ने किया योजनाओं का निरीक्षण

पूर्णिया

पूर्णिया. जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशों के आलोक में पूर्णिया के वरीय उपसमाहर्ता सह स्थापना उपसमाहर्ता इन्द्रजीत कुमार ने डगरूआ प्रखंड के मथौर पंचायत में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित कर्मियों को सभी आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर करने के साथ-साथ कई आवश्यक निर्देश दिया. वरीय उपसमाहर्ता श्री कुमार ने सभी कर्मियों को समय सीमा के अंदर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. इससे पहले उन्होंने उक्त पंचायत के तीन अंगनवाड़ी केन्द्रों क्रमशः कमलपुर, हिच्छामोती, एवं तमोर उप स्वास्थ्य केन्द्र, मथौर तथा पंचायत भवन, मथौर का निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >