प्रतिनिधि, बनमनखी. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शनिवार देर रात अनुमंडल बनमनखी क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने संयुक्त रूप से किया अभियान में संबंधित थाना की पुलिस टीम भी शामिल रही. जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड, सरसी थाना क्षेत्र सहित विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई. इस दौरान वाहनों के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया गया. जांच के क्रम में कई वाहन चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन और आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई. ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 38 हजार रुपये की दंडात्मक राशि वसूली गई. अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि अनावश्यक जुर्माने से बचा जा सके.
सड़क पर उतरे एसडीओ-एसडीपीओ, वाहन जांच में वसूला 38 हजार जुर्माना
वाहन जांच में वसूला 38 हजार जुर्माना
