बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर एसडीओ ने किया फरियानी बांध का निरीक्षण

धमदाहा अनुमंडल

धमदाहा.धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के चंपावती व सरसी पंचायत में बाढ़ से पहले की तैयारी को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने फोकस कर दिया है. गुरुवार को बाढ़ पूर्व की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने सिंहली और सरसी गांव पहुंचकर फरियानी बांध का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने बांध की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्यों और बाढ़ नियंत्रण के उपायों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी जरूरी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए ताकि बाढ़ के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. इस मौके पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, पूर्णिया के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता भी मौजूद रहे. एसडीओ अनुपम कुमार ने कहा कि बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां समय पर पूरी करना प्रशासन की प्राथमिकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >