एसडीओ ने शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र

बनमनखी बीआरसी भवन के सभागार में समारोह आयोजित कर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया.

प्रतिनिधि, बनमनखी. बनमनखी बीआरसी भवन के सभागार में समारोह आयोजित कर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम चंद्रकिशोर सिंह, एसडीपीओ सुबोध कुमार,बीडीओ सरोज कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा व प्रखंड परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. एसडीएम चंद्रकिशोर सिंह ने बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने पर जोर दिया. मौके पर शिक्षा विभाग के अभिषेक, राजकुमार, स. लेखापाल दीपक, शिक्षक दीपनारायण , प्रखंड साधन सेवी राजा गुप्ता, बादल कुमार, अनुसेवक हर्ष नारायण चौधरी मौजूद थे. फोटो परिचय:- 22 पूर्णिया 13- नियुक्ति पत्र वितरण करते एसडीएम.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >