ट्रैक्टर की ठोकर से स्कूली छात्रा गंभीर

भवानीपुर

भवानीपुर (पूर्णिया). भवानीपुर-रायपुरा मुख्यमार्ग पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में साइकिल से घर लौट रही एक स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल छात्रा की पहचान त्रिलोक कुमार शाह की 11 वर्षीय पुत्री पंखुड़ी कुमारी के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार, पंखुड़ी कुमारी बुलेट माइंड स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रेलर ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह साइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजन छात्रा को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर ले गए. वहां मौजूद चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया.इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के बाएं पैर की हड्डी टूट गई है. हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >