पूर्णिया : स्थानीय ध्रुव उद्यान में निःशुल्क आदर्श योग कक्षा की ओर से चतुर्थ सावन वन महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया. मुख्य योग शिक्षक रमेश कुमार साह की देखरेख में आयोजित महोत्सव में प्रकृति, हरियाली और अध्यात्म का संदेश दिया गया. इस दौरान योग साधकों ने भगवान शिव की कृपा, वर्षा और हरियाली के स्वागत के साथ पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की.
झूले में विराजमान राधा-कृष्ण की हुई पूजा
महोत्सव का शुभारंभ राधा-कृष्ण को झूले में विराजमान कर पूजा-अर्चना के साथ हुआ. इसके बाद साधक बहनों के मनोरंजन के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. नृत्य और संगीत कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा. साधक भाइयों की ओर से सभी साधिका बहनों को उपहार देकर सम्मानित किया गया.
वर्षा और हरियाली के साथ आध्यात्मिक शुद्धि का संदेश
मुख्य योग शिक्षक रमेश कुमार साह ने बताया कि सावन वन महोत्सव प्रत्येक वर्ष भगवान शिव की कृपा, प्रकृति के श्रृंगार और हरियाली के स्वागत के उद्देश्य से मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि वर्षा और हरियाली के साथ यह महोत्सव आध्यात्मिक शुद्धि का भी संदेश देता है. महोत्सव में योग कक्षा से जुड़े साधक भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
162 साधकों ने लिया महाप्रसाद
महोत्सव में करीब 162 साधक भाई-बहनों ने भाग लिया. सभी ने महाप्रसाद के रूप में दही, चूड़ा, खाजा और मिठाइयों का आनंद लिया. आयोजन में उपेंद्र मेहता, राम चरण प्रसाद, दिलीप कुमार दास, सोपाल साह, अरविंद कुमार मेहता, नवीन कुमार भारती, प्रदीप अग्रवाल, लक्ष्मण प्रसाद, मनोरंजन कुमार, सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, श्याम सुंदर यादव, भक्त ललन, बलराम महतो, अजय मेहता, सुरेश शर्मा, प्रमोद ठाकुर, प्रमोद रजक समेत कई साधक शामिल रहे.
वहीं, पुतुल कुमारी, सूर्यमणि देवी, शोभा शर्मा, अनिता साहा, किरण गुप्ता, बबिता देवी, लक्ष्मी देवी, संजू कुमारी, अर्चना कुमारी, जनता देवी, नीलू भारती, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, अरुणा रानी, पूनम अग्रवाल, जुगनू कुमारी, जूही कुमारी, कोमल कुमारी, सरोज लाल, सुनीता कुमारी और रोजी मेहता समेत अन्य साधिकाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
