सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीडी गोयनका स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सौम्या बनीं बेस्ट आर्चर

जीडी गोयनका स्कूल, पूर्णिया ने सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. कक्षा 9 की छात्रा सौम्या कुमारी ने अंडर-14 बालिका व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में स्वर्ण पदक जीतकर 'बेस्ट आर्चर अवार्ड' हासिल किया. कक्षा 7 के छात्र आनंद राज ने भी दो कांस्य पदक जीते.

Purnia Archery News: पूर्णिया. जीडी गोयनका स्कूल, पूर्णिया ने खेल जगत में नयी उपलब्धि हासिल करते हुए 27 से 30 जुलाई 2026 तक रांची स्थित टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की उपस्थिति रही. इसमें विभिन्न आयु वर्गों के करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया.

सौम्या ने जीता स्वर्ण और बेस्ट आर्चर सम्मान

विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा सौम्या कुमारी ने अंडर-14 बालिका व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतियोगिता का प्रतिष्ठित 'बेस्ट आर्चर अवार्ड' भी प्रदान किया गया. उनकी इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन हरियाणा के पानीपत में होगा.

आनंद राज ने भी जीते दो कांस्य पदक

कक्षा 7 के छात्र आनंद राज ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अंडर-14 मिश्रित टीम स्पर्धा में सौम्या कुमारी के साथ कांस्य पदक जीता. इसके अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी एक कांस्य पदक अपने नाम किया. इस तरह विद्यालय ने प्रतियोगिता में कुल एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किये.

कोच और टीम प्रबंधक की रही अहम भूमिका

विद्यालय ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय कोच बिप्लब सिंघा करजी के समर्पित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को दिया. वहीं टीम प्रबंधक अलीना प्रधान ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

Purnia Archery News: समापन समारोह में मुख्य अतिथि मधुकांत पाठक एवं शिवेंद्र दुबे ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया. विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, प्राचार्या पुलोमा नंदी, उप-प्राचार्य, समन्वयकों तथा शिक्षकों ने सौम्या कुमारी, आनंद राज, कोच बिप्लब सिंघा करजी और टीम प्रबंधक अलीना प्रधान को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kr choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >