एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम से सरवजित को मिला नियुक्ति पत्र

एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम से

पूर्णिया. 29 मई 2021 को असामाजिक तत्वों ने ग्राम लाल गंज, थाना मोहनपुर के सुरेंद्र राय उर्फ शैलेंद्र राय की ह्त्या कर दी गयी थी. दलित अत्याचार अधिनियम के तहत उनके पुत्र सरवजित कुमार को पूर्णिया जिला में चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मी के रूप मे जिला कल्याण कार्यालय पूर्णिया में योगदान मिला है. राष्ट्रीय वंचित समाज अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान एवं भारतीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासुकी पासवान के अथक प्रयास से बिहार सरकार द्वारा लाये गये अत्याचार अधिनियम का लाभ सरवजीत को मिला. संयुक्त रूप से सभी लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट करते हुए कहा की नीतीश कुमार जो बोलते हैं वे करते हैं. इसका उदाहरण सामने है. स्थानीय जदयू नेता रणजीत पासवान ने मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद देते हुए कहा की दलित अत्याचार अधिनियम अधिकार को जमीन उतारने का काम किया है.इस मौके पर खगड़िया जिला के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष् कैलाश पासवान, सुरेंद्र राय, पांडव कुमार राय, स्थानीय कर्मी, राकेश कुमार रोशन, प्रीतम कुमार, वामसेफ के वागेश्वर् पासवान उपस्थित थे सिद्धार्थ कुमार पासवान दीप नारायण पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >