संजय मोहन प्रभाकर बने जिला निगरानी व समन्वय संयोजक

भारतीय जनता पार्टी

पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी के समर्पित तथा विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियां संभाल चुके संजय मोहन प्रभाकर को जिला निगरानी एवं समन्वय संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन भीखु भाई दलसानिया के निर्देशानुसार संजय मोहन प्रभाकर को जिला निगरानी एवं समन्वय संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया है. इस अवसर पर पूर्णिया जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संजय मोहन प्रभाकर का संगठनात्मक अनुभव अत्यंत समृद्ध और प्रेरणादायक रहा है. छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने के बाद उन्होंने भाजपा में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. संगठन के प्रति, उनकी प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिला अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री प्रभाकर अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के बल पर जिले में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने भाजपा परिवार की ओर से उन्हें नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं. बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष क्रांति देवी, अंगद मंडल, रामनारायण मेहता, राजेश रंजन, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजीव सिंह, संजय पोद्दार, जिला मंत्री सचिन राय, पिंटू पांडे, मीनाक्षी सिन्हा, प्रीति झा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >