वीवीआइटी में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पूर्णिया

पूर्णिया. विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पूर्णिया के प्रांगण में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के छात्र, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और संस्थान के निदेशक डॉ. ए. यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई. तिरंगा फहराने के पश्चात राष्ट्रगान से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा. इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राजेश मिश्रा और प्राचार्य डॉ. सुजीत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया. पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. अंत में खुशी साझा करने के लिए सभी के बीच मिठाइयां बांटी गईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >