एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 22 अप्रैल तक, उद्घाटन 25 अप्रेल को

उद्घाटन 25 अप्रेल को

पूर्णिया. आगामी 25 एवं 26 अप्रैल को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाली 44वीं जिला स्तरीय वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस सम्बन्ध में जिला एथलेटिक संघ के सचिव एमएच रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार एथलेटिक संघ के सचिव लियाकत अली होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम की महापौर विभा कुमारी, उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एके गुप्ता उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित होगी और मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जून/जुलाई में होने वाले राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. श्री रहमान ने बताया कि भाग लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण 18 अप्रैल से शुरू हो चुका है जो आगामी 22 अप्रैल तक चलेगा. निबंधन अपने निर्धारित स्थान इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिन के 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चल रहा है और पूरे जिले से करीब 400-500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है. वहीं आयोजन की सफलता के लिए एथलेटिक संघ के सभी सदस्य अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >