पूर्णिया में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मोत्सव पर भव्य सत्संग का आयोजन पूर्णिया. स्थानीय कला भवन में पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70 वें जन्मदिवस एवं ‘आर्ट ऑफ लिविंग’संस्था के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नगर निगम महापौर विभा कुमारी एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव मुख्य रूप से शामिल हुए. इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गईं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक, श्रद्धालु एवं शहरवासी उपस्थित रहे. भजन, ज्ञान एवं ध्यान के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला. पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की. कार्यक्रम के दौरान प्रेम, सेवा, मानवता एवं विश्व शांति का संदेश दिया गया. वहीं कार्यक्रम के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा कई लोगों को अन्नसंग हीरो अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया. महापौर विभा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने पूरी दुनिया में शांति, मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश फैलाने का कार्य किया है. उनके विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में ध्यान, योग और आध्यात्मिकता लोगों को मानसिक शांति एवं नई ऊर्जा प्रदान करती है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सह बिहार राज्य शिक्षक समन्वयक शिवेश कुमार, अरविंद चौधरी, अमर सिंह, संतोष नायक, अमय सिंहा, कुणाल कुमार, गोपाल सिंहा, आरती कुमारी, रूमा चौधरी, कोमल कुमारी, ममता अग्रवाल, अन्नू चौधरी, डॉ इला, डॉ ए के गुप्ता, राहुल कुमार, श्रवण कुमार सिंह, सरसी आश्रम की साध्वी मुक्ति, डॉ विकास, आकांक्षा उपाध्याय, राणा सिंह, पिंकी गुप्ता सहित कई गण्यमान्य एवं सैकड़ों की संख्या में बच्चे मौजूद थे.
शांति, मानव सेवा व आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत हैं श्री श्री रविशंकर
पूर्णिया में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मोत्सव पर भव्य सत्संग का आयोजन
