दुष्कर्मियों को तीन महीने में मिले फांसी की सजा : सांसद

सांसद बोले

पप्पू यादव ने दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों से की मुलाकात, की मदद पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बनमनखी प्रखंड अंतर्गत चकमका बाजार पहुंचकर दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की. पीड़ित परिवार से मिलकर सांसद ने पूरी घटना की जानकारी ली और इसे अत्यंत पीड़ादायक, शर्मनाक और निंदनीय बताया. उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बेटियों की आबरू से खेलने वालों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है. ऐसे अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर तीन महीने के भीतर फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए और भविष्य में कोई इस तरह का जघन्य अपराध करने की हिम्मत न करे. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सांसद ने बच्ची को अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की. साथ ही उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा. इस दौरान उन्होंने पूर्णिया पुलिस के वरीय अधिकारियों से भी बात कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोरतम सजा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. इस मौके पर सांसद पप्पू यादव ने जहानाबाद की नीट छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर भी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार को नेताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर बर्बाद कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >