बीएसटीए के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेश तो महासचिव बने शशि सुमन

बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोपगुट की जिला इकाई एवं प्रमंडल स्तरीय संयुक्त बैठक स्थानीय जिला स्कूल के परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता शिक्षक सुधीर पासवान ने की जबकि संचालन अनुपम कुमारी ने किया.

पूर्णिया. बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोपगुट की जिला इकाई एवं प्रमंडल स्तरीय संयुक्त बैठक स्थानीय जिला स्कूल के परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता शिक्षक सुधीर पासवान ने की जबकि संचालन अनुपम कुमारी ने किया. बैठक में एसोसिएशन के जिला इकाई का पुनर्गठन करते हुए कार्यकारी जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर राजेश सिन्हा एवं जिला महासचिव पद पर शशि सुमन का चयन सर्वसम्मति से किया गया.यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिला इकाई का विस्तार किया जाएगा.

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा

बैठक में प्रमंडल से शिक्षक प्रतिनिधि द्वारा प्रमंडल स्तर पर संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए राजेश सिन्हा को प्रमंडलीय संयोजक के पद का दायित्व दिया गया. बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इसमें मुख्य रूप कोर्ट द्वारा निर्णय के आलोक में विरमन तिथि से वित्तीय लाभ, विशिष्ट शिक्षक नियमावली के आलोक में सभी विशिष्ट शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों को अहर्ता के अनुसार बेसिक ग्रेड से स्नातक ग्रेड में स्नातक ग्रेड से वरीय स्नातक ग्रेड में कालबद्ध प्रोन्नति देते हुए वेतन संरक्षण का लाभ एवं अंतर वेतन भुगतान पर विशेष चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल स्थानीय वरीय पदाधिकारी से मिलकर शिक्षकों के सभी समस्याओं से अवगत कराकर निराकरण करवाने का प्रयास करेगा.

बैठक में ये रहे मौजूद

इस मौके पर राजेश सिन्हा, शशि सुमन, कुणाल कुमार, राजेश कुमार, निर्दोष कुमार निराला, प्रश्न कुमार मिश्रा, अभिनव कुमार झा, पारस झा, नवीन कुमार झा, अमित आनंद, सुजाता राय, कविता रानी, अनुपम कुमारी, कुमारी रीना,अलका कुमारी मलिक, बिपिन कुमार ,तनुजा शर्मा, अलका कुमारी, मौसमी दत्ता,राहुल कुमार ,सुधीर पासवान, नंदकिशोर, सुशील कुमार चौरसिया, सुरेश कुमार चौधरी, रंजीत कुमार, मौसमी दे, नीलाभ कुमार राय, धर्मेश आनंद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >