युवा संसद में पूर्णिया महिला महाविद्यालय ने लहराया परचम

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.अनंत प्रसाद गुप्ता ने बीते दिन पूर्णिया कॉलेज में हुए विकसित भारत युवा संसद 2026 की विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया. प्रधानाचार्य ने प्रथम स्थान पर चयनित प्राची झा, दूसरे स्थान पर चयनित समृद्धि सिंह ,तृतीय स्थान पर चयनित मेघा कुमारी ,चतुर्थ स्थान पर विजयी वर्षा कुमारी को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि पूर्णिया महिला महाविद्यालय की छात्राएं हर क्षेत्र में आगे हैं और आगामी महीने में बिहार विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भी विजयी परचम फहराएंगी. एनएसएस यूनिट 1 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राकेश रोशन सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में कुल पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया जिसमें से प्रथम 1 से 4 छात्राएं पूर्णिया महिला महाविद्यालय की हैं. एनएसएस यूनिट 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. मीना कुमारी रजक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का यह एक आयाम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >