Purnia University UG Admission 2026: पूर्णिया विश्वविद्यालय (Purnea University) के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में 4-वर्षीय सीबीसीएस (CBCS) स्नातक कार्यक्रम (सत्र 2026-2030) के प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आज बेहद महत्वपूर्ण दिन है. चतुर्थ मेधा सूची (4th Merit List) के बाद रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए समर्थ पोर्टल पर पुनः शुरू की गई ऑनलाइन आवेदन व सुधार प्रक्रिया की आज (21 जुलाई 2026) अंतिम तिथि है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आज के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन या सुधार का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा.
आज ही पूरा करें ऑनलाइन आवेदन
पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल को 21 जुलाई 2026 (आज) तक के लिए ही खोला गया है. जो भी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन, त्रुटि सुधार या विषय/कॉलेज में बदलाव करना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.purneau.ac.in पर जाकर प्रक्रिया तुरंत पूरी कर लें.
अभ्यर्थी ध्यान दें: श्रेणीवार जरूरी नियम व निर्देश
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अलग-अलग परिस्थितियों वाले छात्रों के लिए निम्नलिखित नियम जारी किए हैं:
- अधूरे आवेदन या पेंडिंग फीस वाले छात्र:
- वेटिंग लिस्ट वाले छात्र (जिन्हें कॉलेज आवंटित नहीं हुआ):
- गलत जानकारी या दस्तावेज के कारण रद्द हुए आवेदन:
- एक विषय से आवेदन करने वाले छात्र:
- तीसरे विषय का विकल्प चाहने वाले छात्र:
Purnia University UG Admission 2026: सीट मैट्रिक्स जरूर देखें: कॉमर्स और साइंस में अधिक अवसर
मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने सलाह दी है कि संशोधन करने से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध महाविद्यालयवार व विषयवार सीट मैट्रिक्स जरूर जांच लें.
- वाणिज्य (Commerce): अधिकतर अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में कॉमर्स संकाय की सीटें खाली हैं.
- विज्ञान (Science): विज्ञान के अभ्यर्थियों को आर्ट्स के बजाय बॉटनी, गणित (Maths), भौतिकी (Physics) और केमिस्ट्री (Chemistry) चुनने की सलाह दी गई है, जहाँ दाखिले की संभावना अधिक है.
अंतिम चेतावनी: निर्धारित अवधि (21 जुलाई 2026) समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का परिवर्तन या नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी बोले- बिहार में विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं, हर महीने की 10 तारीख को आ रही पेंशन
