डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीमांचल भाजपा में जश्न का माहौल

Purnia News: बिहार भाजपा में एक बार फिर संगठनात्मक भरोसे की बड़ी तस्वीर सामने आई है. वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को पुनः बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल का उप नेता बनाए जाने के बाद सीमांचल से लेकर पूरे उत्तर बिहार तक भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है.

Purnia News : पूर्णिया से अरूण कुमार. भाजपा नेतृत्व के इस फैसले को राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता लंबे समय से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को सदन में प्रभावी तरीके से उठाने का काम करते रहे हैं. यही वजह है कि उनके दोबारा उप नेता बनने को भाजपा के भीतर एक मजबूत राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

सीमांचल में कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह

डॉ. गुप्ता के पुनः उप नेता चुने जाने की खबर सामने आते ही सीमांचल और उत्तर बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया. उनका कहना है कि डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा.

भाजपा समर्थकों के अनुसार उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को जोड़ने, संगठन को विस्तार देने और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है. यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है.

संगठन और सदन दोनों में मजबूत पकड़

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की पहचान केवल संगठनात्मक नेता के रूप में नहीं, बल्कि सदन में प्रभावशाली वक्ता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले नेता के तौर पर भी रही है. बिहार के विकास, उत्तर बिहार की समस्याओं और सीमांचल से जुड़े मुद्दों को उन्होंने लगातार प्रमुखता से उठाया है.

भाजपा नेताओं ने दी बधाई

इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अर्चना साह, क्रांति देवी, रेणु झा, राजेश मेहता, अंगद मंडल, राजेश रंजन, अरुण राय पुलक, महामंत्री संजय पोद्दार, संजीव सिंह, झन्टू उरांव, राजीव कुमार पाण्डेय, चन्द्रकला देवी, सचिन राय, मीनाक्षी सिन्हा, प्रीती झा, संजय मिर्धा, नूतन गुप्ता, हरे कृष्णा यादव, अमन अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता अजीत भगत और अमृत चौरसिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं.

Also Read: सचिवालय कर्मियों के लिए 18 मई से शुरू होगी बस सेवा, जानें रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >