गुलाबबाग मंडी में लुढ़का मक्का का भाव, 30 रुपये प्रति क्विंटल तक आई गिरावट

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्के के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. लगातार स्थिर रहने के बाद बाजार में आई इस मंदी से कारोबारी चिंतित हैं. जानें इसके पीछे के कारण और ताजा बाजार भाव.

पूर्णिया. शहर के गुलाबबाग स्थित जूट एवं गल्ला मंडी में कई दिनों से स्थिर चल रहा मक्का का बाजार आखिरकार मंदा पड़ गया. शुक्रवार को मक्का के भाव में औसतन 20 से 30 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट दर्ज की गई. लगातार स्थिर बाजार के बाद कारोबारी मंदी की आशंका जता रहे थे, जो अब हकीकत में बदलती नजर आ रही है.

कारोबारियों के अनुसार मंडी में मक्का की आवक और खरीदारी जारी है, लेकिन बाजार में पहले जैसा उत्साह नहीं दिख रहा है. कुछ व्यापारी मांग में कमी को गिरावट की वजह बता रहे हैं, जबकि कई कारोबारियों का कहना है कि तेलंगाना में मक्का की ई-निलामी शुरू होने से भी स्थानीय बाजार पर असर पड़ा है.

शुक्रवार को गुलाबबाग मंडी में मक्का का न्यूनतम भाव 2,175 रुपये और अधिकतम 2,260 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. पिछले कुछ दिनों से मक्का के दाम 10 से 20 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में ऊपर-नीचे हो रहे थे, लेकिन अब बाजार में स्पष्ट नरमी दिखाई देने लगी है.

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी का बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

जिंसभाव
जूट बॉटम16,000–17,000 रुपये
जूट बी बॉटम14,000–15,000 रुपये
मक्का2,175–2,260 रुपये
गेहूं2,470–2,500 रुपये
चावल मंसूरी3,250–3,425 रुपये
चावल अरवा मोटा3,050–3,250 रुपये
चावल बासमती12,500–13,000 रुपये
दाल मसूर5,550–6,750 रुपये
दाल मूंग9,540–9,600 रुपये
दाल अरहर10,600–14,500 रुपये
दाल चना5,550–6,600 रुपये
गोटा चना6,200–6,400 रुपये
गोटा मूंग8,000–9,000 रुपये
सरसों काला7,000–7,500 रुपये
सरसों पीला7,300–7,800 रुपये


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >