गुलाबबाग मंडी में मक्का का बाजार गरम, नई फसल से पहले जूट के भाव में लगातार गिरावट से किसान चिंतित

सीमांचल की गुलाबबाग मंडी में मक्का और जूट के बाजार में उलटफेर देखा जा रहा है. जहां मक्के की आवक और मांग बढ़ने से बाजार गुलजार है, वहीं जूट के दामों में लगातार गिरावट से किसान चिंतित हैं. जानिए दोनों फसलों के ताजा मंडी भाव और बाजार का रुख.

सीमांचल की सबसे बड़ी अनाज मंडी गुलाबबाग (पूर्णिया) में इन दिनों मक्का और जूट के बाजार का रुख बिल्कुल विपरीत नजर आ रहा है. जहां एक तरफ भारी आवक और तगड़ी मांग के कारण मक्का का बाजार पूरी तरह स्थिर और गुलजार है, वहीं दूसरी तरफ नई फसल के आगमन से ठीक पहले जूट के रेट में लगातार हो रही गिरावट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

नई फसल से पहले जूट के भाव धड़ाम, किसान निराश

गुलाबबाग मंडी में पिछले 15 दिनों के भीतर जूट के भाव में क्रमवार रूप से ₹500 प्रति क्विंटल तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. दो सप्ताह पूर्व जिस अच्छी क्वालिटी के जूट की कीमत ₹11,500 प्रति क्विंटल थी, वह बुधवार को गिरकर ₹11,000 के स्तर पर आ गई. स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि जूट की दरों का निर्धारण पूरी तरह से जूट मिलों की मांग पर निर्भर करता है. मंडी स्तर से इसमें कोई बदलाव संभव नहीं होता, जिससे आने वाले दिनों में किसानों को और नुकसान उठाना पड़ सकता है.

मक्के की मंडी में रौनक, रोजाना हो रही बंपर खरीदारी

दूसरी ओर, मक्का बाजार में रोजाना भारी चहल-पहल देखी जा रही है. हालांकि मक्के की कीमतों में ₹10 से ₹20 का मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन इसका औसत भाव काफी मजबूत और स्थिर बना हुआ है.

बुधवार को मंडी में मक्का न्यूनतम ₹2,150 से लेकर अधिकतम ₹2,360 प्रति क्विंटल की दर से बिका. व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में औद्योगिक मांग और बढ़ेगी, जिसके कारण खरीदारी लगातार जारी है.

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

खाद्यान्न / सामग्रीन्यूनतम दर (₹)अधिकतम दर (₹)
मक्का2,1502,360
जूट10,50011,500
गेहूं2,6502,750
चावल मंसूरी3,2503,425
चावल अरवा (मोटा)3,0503,250
चावल बासमती12,50013,000
दाल अरहर10,60014,500
दाल मूंग9,5409,600
दाल मसूर5,5506,750
दाल चना5,5506,600
गोटा मूंग8,0009,000
गोटा चना6,2006,400
सरसों पीला7,3007,800
सरसों काला7,0007,500


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >