पूर्णिया कॉलेज ने मांगी जमीन की जमाबंदी

रंगभूमि व स्टेडियम की जमीन

पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज के खाते में रंगभूमि व स्टेडियम की जमीन दर्ज होने का इंतजार अभी शेष बचा है. करीब तीन महीने पहले पूर्णिया कॉलेज ने अपने पत्रांक 148/25 दिनांक 8.8.2025 के तहत पूर्णिया सदर के एसडीओ को अपनी जमीन का ब्योरा दिया है. इसमें यह दावा किया है कि रंगभूमि व स्टेडियम की जमीन पूर्णिया कॉलेज की है. इसे पूर्णिया कॉलेज की जमाबंदी में शामिल करने की भी मांग की है. हालांकि इस बीच, पूरा प्रशासन चुनाव कराने में जुट गया. अब जब चुनाव खत्म हुआ है तो इस मसले पर पूर्णिया कॉलेज की ओर से एक बार फिर प्रक्रिया तेज कराने की कवायद किये जाने का आसार है. गौरतलब है कि पूर्णिया कॉलेज के पास शहर में दो परिसर है. एक परिसर 47.24 एकड़ का है जिसमें पूर्णिया कॉलेज संचालित हो रहा है. जबकि दूसरा परिसर 172 बीघा 16 कट्ठा यानी 72.30 एकड़ है जिसमें रंगभूमि और स्टेडियम है. पूर्णिया कॉलेज की लापरवाही के कारण म्युनसिपल सर्वे में यह जमीन गैर मजरुआ बिहार सरकार हो गया था. 18 नवंबर 2017 को अदालत ने इसे पूर्णिया कॉलेज की खतियानी जमीन करार दिया. हालांकि इस अदालती आदेश को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय कर उसे सर्वे में शामिल करने का कार्य बचा है. फिलहाल, वर्तमान प्रधानाचार्य प्रो. सावित्री सिंह की ओर से प्रो इश्तियाक अहमद ने एक पत्र एसडीओ को देकर इंदिरा गांधी स्टेडियम और रंगभूमि की जमीन पर पूर्णिया कॉलेज का हक जताया है. जमीन की अवैध बिक्री भी हुई उजागर पूर्णिया कॉलेज के तत्कालीन सचिव ने रंगभूमि के उत्तरी हिस्से की जमीन की बड़े पैमाने पर बिक्री कर दी थी. जबकि प्रावधान के अनुसार, पूर्णिया कॉलेज को भी अपनी जमीन को बेचने की शक्ति अप्राप्त है. ऐसे में तत्कालीन सचिव ने जो जमीन बेची और आज जो भी उस जमीन पर काबिज हैं, उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. यह मुश्किल तब बढ़ेगी जब म्यूटेशन कराने के बाद पूर्णिया कॉलेज रंगभूमि की अपनी जमीन की मापी और घेराबंदी के लिए कवायद करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >