रात में हुआ झगड़ा, सुबह ले ली जान! पूर्णिया में मछली पकाने के विवाद में महिला की निर्मम हत्या; मौके से पकड़ाया पति

पूर्णिया के बीरपुर में मछली बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पत्नी द्वारा मछली बनाने से इनकार करने पर पति ने उसे ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

पूर्णिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात में शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि मछली बनाने से इनकार करने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और ईंट से प्रहार कर दिया. गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया. मृतका की पहचान बीरपुर निवासी दीपक उरांव की पत्नी रानी देवी (35) के रूप में हुई है.

मछली बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात मछली बनाने को लेकर दीपक उरांव और उसकी पत्नी रानी देवी के बीच विवाद शुरू हुआ. बताया गया कि मछली बनाने से इनकार करने के बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. विवाद रात से लेकर शनिवार सुबह तक चलता रहा.

मारपीट के बाद ईंट से किया प्रहार

बताया गया कि विवाद बढ़ने के बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और ईंट से प्रहार कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण रानी देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में एसआई शत्रुघ्न कुमार, सुप्रिया कुमारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने आरोपी पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पूर्णिया भेज दिया. उन्होंने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आयी है. घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kr choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >