पूर्णिया में तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर…मौत, राशन लाने जा रही थी दुकान…

Purnia Accident News: पूर्णिया के अकबरपुर में बाइक की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है. तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने 56 वर्षीय अधेड़ महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई.

Purnia Accident News: पूर्णिया के अकबरपुर में बाइक की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है. तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने 56 वर्षीय अधेड़ महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई. उसके बाद बाइक सवार मौके से भाग गया. बता दें कि बाइक पर तीन लोग सवार थे. घटना के बाद तीनों बाइक छोड़कर भाग गए.

मृतका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के सोनमा पंचायत के अकबरपुर गांव निवासी अशोक कुमार राय की 56 वर्षीय पत्नी जयंती देवी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला घर से राशन लाने दुकान पर जा रही थी. तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने दुर्घटना का शिकार बना लिया.

ये भी पढ़ें: आरा में सोन नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत, तीन बच्चे निकाले गए सुरक्षित, परिजनों में मचा कोहराम…

बाइक जब्त कर पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच पुलिस और परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ हीं वहां मौजूद बाइक को जब्त कर थाने ले गई. पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: बक्सर के खेत में मिला दो दिनों से लापता युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के हैं निशान…

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

मृतका की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है. परिजनों का कहना है कि जयंती देवी दुकान से राशन लाने जा रही थी. तभी घर से 100 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर हीं मौत हो गई. बाइक पर तीन लोग सवार थे, तीनों मौके से फरार हो गए.

चंपाई सोरेन फिर कोलकाता के रास्ते जा रहे हैं दिल्ली, क्या है रणनीति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >