पूर्णिया में 30 पुलिसकर्मियों को एएसआई पद पर मिली प्रोन्नति, पाइपिंग समारोह में कंधों पर सजा नया स्टार

पूर्णिया पुलिस केंद्र में 30 पुलिसकर्मियों को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर प्रोन्नति दी गई. एसएसपी ने स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी, जिससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा.

पूर्णिया : पुलिस केंद्र पूर्णिया में शनिवार को आयोजित पाइपिंग समारोह में पीटीसी उत्तीर्ण 30 पुलिसकर्मियों को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर प्रोन्नति दी गई. समारोह के दौरान एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने सभी प्रोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर एएसआई का स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी. इस अवसर पर पुलिस केंद्र का माहौल उत्साह और गौरव से भर गया.

नई जिम्मेदारी के साथ बढ़ी जिम्मेदारी

एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने सभी नवप्रोन्नत एएसआई को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी नई भूमिका में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे.

पुलिसकर्मियों ने जताया आभार

एएसआई पद पर प्रोन्नत हुए पुलिसकर्मियों ने इस सम्मान के लिए विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता के साथ करेंगे तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका और अधिक प्रभावी ढंग से निभाएंगे.

समारोह में मौजूद रहे कई अधिकारी

पाइपिंग समारोह में जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने प्रोन्नत पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. समारोह विभाग में कार्यरत पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हुआ.

और पढ़ें : आंध्र प्रदेश से लौटे एक और मजदूर की मौत, जहरीली धूल से जान गंवाने वालों की संख्या हुई 6


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >