Purnea University Result: पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक (यूजी) तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2024-28 का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के परिणाम अनुभाग में कॉलेजवार समेकित परीक्षाफल उपलब्ध कराया गया है. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में कुल 30,156 छात्र-छात्राओं का परिणाम जारी किया गया है.
24,443 परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण
जारी परीक्षाफल के अनुसार कुल 30,156 परीक्षार्थियों में 24,443 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं. वहीं 5,267 परीक्षार्थियों को प्रमोट किया गया है. इसके अलावा 320 परीक्षार्थी क्वालीफाइड, 116 डिसक्वालीफाइड और 19 परीक्षार्थी पार्टली क्वालीफाइड श्रेणी में हैं.
38 महाविद्यालयों का कॉलेजवार रिजल्ट जारी
पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत कुल 38 महाविद्यालयों का कॉलेजवार समेकित परीक्षाफल जारी किया गया है. विश्वविद्यालय ने परिणाम को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है, जिससे छात्र-छात्राएं अपने संबंधित महाविद्यालय का परीक्षाफल आसानी से देख सकते हैं.
आगे की पढ़ाई में मिलेगी सुविधा
Purnea University Result: विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाफल के प्रकाशन को शैक्षणिक सत्र को नियमित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. समय पर परिणाम जारी होने से छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई, अगले चरण में नामांकन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी.
रिजल्ट की प्रमुख बातें
| विवरण | संख्या |
| कुल महाविद्यालय | 38 |
| कुल परीक्षार्थी | 30,156 |
| उत्तीर्ण | 24,443 |
| प्रमोटेड | 5,267 |
| क्वालीफाइड | 320 |
| डिसक्वालीफाइड | 116 |
| पार्टली क्वालीफाइड | 19 |
