पूर्णिया विश्वविद्यालय में ऑफलाइन प्लेसमेंट ड्राइव, विद्यार्थियों ने लिया रोजगार का अवसर

पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में पैनोरमा ग्रुप के सहयोग से एकदिवसीय ऑफलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन हुआ. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर 500 से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए.

पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में पैनोरमा ग्रुप के सहयोग से एकदिवसीय ऑफलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्लेसमेंट ड्राइव के लिए अभ्यर्थियों का पंजीकरण 22 जुलाई तक किया गया था, जबकि गुरुवार को चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार आयोजित किए गए.

इस अवसर पर कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में यह पहला ऑफलाइन प्लेसमेंट ड्राइव है, जबकि इससे पहले तीन ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं.

उन्होंने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, विनम्र व्यवहार और मुस्कान के साथ दिए गए उत्तर अभ्यर्थी के व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जिस भी संस्थान में कार्य करें, वहां अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान, अनुशासित, समयनिष्ठ और परिश्रमी रहें तथा अपने कार्यस्थल पर शत-प्रतिशत योगदान दें.

कार्यक्रम में पैनोरमा ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अरविंद कुमार वर्मा, कुलानुशासक डॉ. उदय नारायण सिंह, कुलसचिव प्रो. अखिलेश कुमार सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, पदाधिकारी, पैनोरमा ग्रुप के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे.

पैनोरमा ग्रुप के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया, कार्य संस्कृति और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी तथा योग्य अभ्यर्थियों को बेहतर कैरियर निर्माण के लिए प्रेरित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >