पूर्णिया में एक दिन में 28 कुर्की वारंट का निष्पादन, फरार अपराधियों में मचा हड़कंप

Purnea Police Action: पूर्णिया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 28 कुर्की अधिपत्रों का निष्पादन किया. कार्रवाई के दबाव में दो अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण भी कर दिया.

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट.

Purnea Police Action: अपराध और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पूर्णिया पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से लंबित 28 कुर्की अधिपत्रों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. इस कार्रवाई के बाद फरार अपराधियों और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया है.

पुलिस प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना और लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों पर कानूनी शिकंजा कसना था. इसके लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों में तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था.

पुलिस दबाव में दो अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण

विशेष अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश का असर भी देखने को मिला. 28 कुर्की अधिपत्रों के निष्पादन के बीच दो मामलों में अभियुक्तों ने स्वयं आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि लगातार हो रही कानूनी कार्रवाई और सख्ती के कारण फरार अभियुक्तों पर दबाव बढ़ा है.

पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई अपराधियों को कानून के दायरे में लाने और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है.

अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीति

पूर्णिया पुलिस ने हाल के दिनों में फरार अपराधियों, वारंटियों और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान तेज किया है. एक ही दिन में 28 कुर्की अधिपत्रों का निष्पादन इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. अपराधियों को किसी भी सूरत में राहत नहीं दी जाएगी और न्यायालय के आदेशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा.

कानून के राज का संदेश

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सुरक्षा और कानून का राज स्थापित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. फरार अपराधियों और न्यायिक प्रक्रिया से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

इस विशेष अभियान के बाद जिले में यह संदेश गया है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अब और अधिक सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में महंगी हुई कमर्शियल गैस, पटना में LPG सिलेंडर 53.50 रुपये बढ़ा, होटल-रेस्तरां कारोबारियों की बढ़ी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >