पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दंत जांच शिविर, विद्यार्थियों और कर्मियों के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक दंत जांच शिविर का आयोजन किया. विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की टीम ने दांतों और मसूड़ों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया.

पूर्णिया : पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कॉलेज कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभागियों के दांत और मसूड़ों की जांच की और जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया.

चिकित्सकों ने दांत और मसूड़ों की जांच की

शिविर में डॉ. राज राजेश्वर, बीडीएस (जीकेपी) और डॉ. सिम्पी राय, बीडीएस (जीकेपी), डेंटल सर्जन ने अपनी सेवाएं दीं. चिकित्सकों ने प्रतिभागियों की दंत जांच करते हुए कैविटी, मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं और अन्य सामान्य दंत समस्याओं की जानकारी दी.

इस दौरान नियमित ब्रशिंग, उचित मौखिक स्वच्छता और समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया.

बोले प्राचार्य- स्वास्थ्य भी जरूरी

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है. समय पर स्वास्थ्य जांच से कई समस्याओं की शुरुआती स्तर पर पहचान की जा सकती है और उन्हें गंभीर होने से रोका जा सकता है.

उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को लगातार प्रोत्साहित करता रहेगा.

विद्यार्थियों और कर्मियों ने लिया परामर्श

दंत जांच शिविर में विद्यार्थियों और कॉलेज कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने चिकित्सकों से अपनी दंत समस्याओं को लेकर परामर्श प्राप्त किया.

कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को चिकित्सकों की ओर से दिये गये सुझावों का पालन करने और नियमित रूप से दंत जांच कराने के लिए प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >