विद्यार्थियों तक पूर्णिया विवि की सूचनाएं पहुंचाने को सभी उपाय करें प्रधानाचार्य : कुलपति

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान और परीक्षा रद होने के बाद भी जो हंगामे हुए हैं, उसे पूर्णिया विवि ने काफी गंभीरता से लिया है.

पूर्णिया. स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान और परीक्षा रद होने के बाद भी जो हंगामे हुए हैं, उसे पूर्णिया विवि ने काफी गंभीरता से लिया है. विवि प्रशासन के समक्ष यह स्पष्ट हो गया है कि छात्र-छात्राओं तक विवि की सूचनाएं समुचित तरीके से नहीं पहुंच पा रही है. इसे लेकर कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित हुई. इसमें पूर्णिया विश्वविद्यालय के सभी संकाय अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्ष सभी पदाधिकारी और सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे. इस बैठक में कुलपति ने सभी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को यह निर्देशित किया कि प्रत्येक महाविद्यालय अपने मुख्य द्वार पर नोटिस बोर्ड अवश्य लगाएं और उस नोटिस बोर्ड में विद्यार्थियों के लिए जो सूचनाएं हैं वह चिपकी होनी चाहिए. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की सूचना पहुंचे ऐसी व्यवस्था करनी है. इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक महाविद्यालय अपने छात्रों का एक व्हॉट्सएप ग्रुप तैयार करें. प्रधानाचार्य को विश्वविद्यालय से जो अधिसूचना जाती है उसको वहां के स्थानीय समाचार पत्र में भी दें. ओएमआर भरने में छात्रों की मदद करेंगे शिक्षक स्नातक प्रथम खंड परीक्षा दिसंबर 2025 में छात्रों द्वारा ओ एमआर को भरने में जो गलतियां हो रही है उसके लिए कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि जो शिक्षक है उनको प्रशिक्षित किया जाए. वह छात्रों को पहले ओएमआरर पेंसिल से भरने का निर्देश दें. कुलपति ने प्रधानाचार्य को कहा कि शिक्षकों व कर्मचारी के ईएल को सर्विस बुक में दर्ज करें और सभी का सर्विस बुक जून 2026 तक अद्यतन कर ले. ओएमआर भरने में जो गलती हो रही है उसके लिए यह सुझाव आया कि एक वीडियो बनाकर यूट्यूब चैनल पर डाल दिया जाये ताकि छात्रों को उसे देखकर किस प्रकार ओएमआर भरना है, उससे संबंधित जानकारी उन्हें मिल जायेगी और फिर ओएमआर भरने में उनसे गलती नहीं होगी. शिक्षक-छात्रों के हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने पर जोर बैठक में सभी प्रधानाचार्य विभाग अध्यक्षों और संकाय अध्यक्षों से राय मांगी गयी कि किस प्रकार शिक्षकों का हैप्पीनेस इंडेक्स और छात्रों का हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाया जाये. इस बारे में कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आये. इस बैठक के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन डॉ उदय नारायण सिंह ने किया. स्टूडेंट ग्रिवांस पोर्टल का हुआ डेमास्ट्रेशन विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक का मुख्य बिंदु यह था कि यूनिवर्सिटी अपने छात्रों के लिए एक ग्रिवांस पोर्टल का निर्माण किये हैं जिस पर छात्र अपनी शिकायत दर्ज करेंगे और उसका निवारण महाविद्यालय स्तर से या फिर विश्वविद्यालय स्तर से होना है. इस संबंध में पूर्णिया विश्वविद्यालय के यूएमआइएस द्वारा डेमास्ट्रेशन कर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया कि किस प्रकार स्टूडेंट ग्रिवांस पोर्टल कार्य करेगा. इस पोर्टल के विकसित होने से छात्र अपनी शिकायत की स्थिति के संबंध में पोर्टल के माध्यम से अवगत रहेंगे और उनकी शिकायत दूर हो गयी है इसकी जानकारी भी उन्हें पोर्टल के माध्यम से मिल जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >