पूर्णिया महिला महाविद्यालय अब व्हाट्सएप चैनल से छात्राओं को देगा सूचनाएं

पूर्णिया महिला महाविद्यालय ने डिजिटल क्रांति के दौर में कदम आगे बढ़ाया है. प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनंत प्रसाद गुप्ता की पहल पर पूर्णिया महिला महाविद्यालय का एक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया गया है.

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय ने डिजिटल क्रांति के दौर में कदम आगे बढ़ाया है. प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनंत प्रसाद गुप्ता की पहल पर पूर्णिया महिला महाविद्यालय का एक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया गया है. इस चैनल के माध्यम से हजारों छात्र-छात्राएं व अभिभावक भी जुड़ सकते हैं. इस व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से कोई भी सूचना चाहे छोटी हो या बड़ी हो या परीक्षा से संबंधित सूचना हो या फॉर्म भरने की आवश्यकता हो, सभी सूचनाएं सभी छात्राओं व विभागों तक पहुंच जाएगी. आये दिन छात्राओं की शिकायत रहती है कि उन तक सूचना नहीं पहुंच पाती है. इस समस्या का हल निकालते हुए प्रधानाचार्य ने व्हाट्सएप चैनल शुरू करवाया है. क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए सभी को उपलब्ध कराया गया है. क्यूआर कोड स्कैन करते हैं सभी लोग इस व्हाट्सएप चैनल से जुड़ जाएंगे. क्यूआर कोड व लिंक को महाविद्यालय के वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >