अमौर. अमौर थानाक्षेत्र की दलमालपुर पंचायत के दलमलपुर गांव में आग लगने से एक परिवार के कई घर जलकर राख हो गये. इससे हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. अग्निपीड़ित के अनुसार, आग लगने पर देखते ही देखते उनके घर राख की ढेर में तब्दील हो गये. आग पर काबू पाने के लिए जहां ग्रामीणों ने प्रयास शुरू किया. वहीं कई परिवारों ने आग से बचाव के लिए अपने घरों को तोड़ कर गिरा लिया. अग्निपीड़ित के घरों में रखे अनाज, बर्तन, वस्त्र, फर्नीचर, महिलाओं के गहना जेवर सहित हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. अग्निपीड़ित की पीड़ा यह है कि वे लोग बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं. अग्निपीड़ित की पहचान नगमा खातून के रूप में हुई है. घटना की सूचना अंचल प्रशासन को देते हुए पंचायत मुखिया नियाज़ अहमद, पूर्व मुखिया अब्दुल रज्जाक सहित अन्य ने अग्निपीड़ित को तत्काल राहत उपलब्ध कराने तथा आपदा अनुग्रह अनुदान से लाभान्वित करने की मांग की है.
आग लगने से एक परिवार के घर जलकर राख, हजारों का हुआ नुकसान
अमौर थानाक्षेत्र की दलमालपुर पंचायत के दलमलपुर गांव में आग लगने से एक परिवार के कई घर जलकर राख हो गये. इससे हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है.
