किसानों के हित में प्रधानमंत्री की योजनाएं : विधायक

विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं

बनमनखी . विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं. इस मंच से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त जारी करेंगे. उन्होंने बताया कि पैसे के अभाव में किसानों को फसल लगाने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. किसानों की परेशानियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना चलायी. इस योजना से किसानों को फसल लगाने,पानी पटवन,बीज खरीदने में काफी मदद मिल रही है. विधायक ने 24 फरवरी को सभी किसानों को शामिल होने का आह्वान किया. इस मौके पर जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, वरिष्ठ नेता अवधेश साह, दिलीप झा, मंटू दास, गुंजन शर्मा, सुरेंद्र साह, राजेश रंजन, नितिन जायसवाल, मंडल महामंत्री ब्रजमोहन सिंह, सौरभ कृष्ण सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष महेश पौदार, राजु बहरदार, अशोक मुखिया, संतोष चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुमार सानु, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामजी मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता देवी, प्रितम कुमार, सौरभ कर्ण, बूथ अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, नुनु लाल पासवान राजकिशोर शर्मा, अनिल शर्मा, चन्द दीप दास, गणेश बहरदार, प्रदीप साह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >