आरएल कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष प्रो घनश्याम यादव व सचिव बने सुधीर यादव

भवानीपुर

भवानीपुर. नैक मूल्यांकन को लेकर रामलाल महाविद्यालय माधवनगर में प्रधानाचार्य डॉ. मुहम्मद कमाल की अध्यक्षता में बैठक की गई . प्रधानाचार्य डॉ. मुहम्मद कमाल ने बताया कि महाविद्यालय में तीन उप समिति बनाने की आम सहमति बनी है. इसके लिए प्राध्यापक, पूर्ववर्ती प्राध्यापक, पूर्ववर्ती छात्र एवं शिक्षकेतर कर्मियों को शामिल किया गया है .उप समिति का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय का विकास एवं शैक्षणिक वातावरण में सहयोग करना है. कमेटी के सदस्य इसके लिए अपने विचार साझा कर सकेंगे उन्होंने बताया नैक से पत्राचार के लिए शिक्षक प्रोफाइल बनाने एवं पूर्ववर्ती छात्र संगठन के पंजीयन के लिए उप समिति का गठन किया गया है. पत्राचार समिति में संयोजक प्रोफेसर डॉ. प्रियम,प्रो. डॉ. अजय कुमार एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. धनंजय कुमार को मनोनीत किया गया है. . शिक्षक प्रोफाइल कमेटी के संयोजक डॉक्टर मुन्तजीर आलम, प्रो. डॉ.अरुण कुमार, प्रो. डॉ. संजीत कुमार झा को बनाया गया है. पूर्ववर्ती छात्र संगठन की समिति के संयोजक प्रो. डॉ. गुरु नारायण यादव, प्रो. डॉ. मिथिलेश कुमार, प्रो. नंदकिशोर राय, शिक्षकेतर कर्मी संजय कुमार ,विमलेश कुमार, जगत नंदन को बनाया गया है. पूर्ववर्ती छात्र संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत प्रो. डॉ. घनश्याम यादव एवं सचिव सेवानिवृत शिक्षकेतर सुधीर यादव को मनोनीत किया गया है. प्रो. डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि विकास के लिए कमेटी का होना अति आवश्यक है क्योंकि कभी-कभी विकास के काम में परेशानी सामने आती है .उसका समाधान आपस में मिलकर उसे सुलझा कर काम को आगे बढ़ाकर विकास किया जा सकता है. कमिटी केअन्य सदस्य ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानाचार्य डॉक्टर मुहम्मद कमाल की यह पहल बहुत ही सराहनीय है . मौके पर प्रो.डॉ. पीयूष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >