PURNIA : पूर्णिया विवि की स्थगित परीक्षाएं शुरू

पूर्णिया विवि की ओर से पिछले महीने प्रवेश पत्र में त्रुटि के कारण स्थगित की गयी परीक्षा आज से शुरू हो गयी है, जाे 12 मई तक चलेगी.

पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की रिपोर्ट :

पूर्णिया विवि की ओर से पिछले महीने प्रवेश पत्र में त्रुटि के कारण स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025, सत्र 2025–2029 की दिनांक 11 अप्रैल 2026 की द्वितीय पाली से लेकर 16 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी. अब वे स्थगित परीक्षाएं 8 मई से 12 मई के बीच हो रही हैं.विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिछले महीने अपरिहार्य कारणवश कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी थीं. वे परीक्षाएं आज से ली जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >