वार्षिक संतमत सत्संग के पोस्टर का विमोचन 15-16 फरवरी को

जलालगढ़

जलालगढ़. फरवरी महीने में होनेवाले पूर्णिया जिला वार्षिक संतमत सत्संग का पोस्टर विमोचन शनिवार को किया गया. जलालगढ़ के किला स्थित संतमत आश्रम में क्षेत्र के प्रमुख सत्संगी उपस्थित हुए. जहां आगामी वर्ष 15 एवं 16 फरवरी को संतमत सत्संग के वार्षिक समारोह का पोस्टर विमोचन किया गया. मौके पर स्वागत समिति के सत्संगियों ने सत्संग की तैयारी के विषय में गहन चर्चा की. मौजूद सत्संगियों के बीच विभिन्न कार्यों के लिए दायित्व भी सौंपा गया. विमोचन समारोह में आश्रम के गणेश आनंद बाबा, प्रो के.के. सिंह, सुधीर कुमार यादव, इंद्रदेव नुनिया, लक्ष्मी प्रसाद दास, अनूप लाल मंडल, मनीष गुप्ता, महेंद्र साह, मनोज वर्णवाल, उमानंद साह, अरुण सिंह, भोला साह आदि सत्संगी मौजूद थे. फोटो. 16 पूर्णिया 23- जिला वार्षिक सत्संग को लेकर पोस्टर विमोचन करते सत्संगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >