प्रतिनिधि, कसबा. 22 फरवरी से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिन गुरुवार को वाईपीएन के सौजन्य से कसबा पुलिस द्वारा एम एल आर्य कॉलेज कसबा के मैदान में पुलिस एकादश व पब्लिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच कराया गया. इसमें पुलिस टीम ने 25 रन से जीत दर्ज की. पुलिस एकादश के कप्तान कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. पुलिस एकादश की टीम 14 ओवर में कुल 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वही 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पब्लिक एकादश कर टीम निर्धारित 16 ओवर में 124 रन ही बना पायी. विजेता टीम के कप्तान अजय कुमार अजनबी उपकप्तान अरुण कुमार सरदार एवं उपविजेता टीम के कप्तान गौरव पंकज यादव को सदर एसडीपीओ डॉ विमलेंदु कुमार गुलशन, युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोपाल यादव, जलालगढ़ थाना प्रभारी सुनील कुमार द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
