उदाकिशुनगंज से अपहृत बालक को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज के आलमनगर थानाक्षेत्र से दो वर्षीय अपहृत बालक को पूर्णिया एसटीएफ व श्रीनगर थाना पुलिस के सहयोग से सकुशल बरामद कर लिया गया है.

श्रीनगर (पूर्णिया). मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज के आलमनगर थानाक्षेत्र से दो वर्षीय अपहृत बालक को पूर्णिया एसटीएफ व श्रीनगर थाना पुलिस के सहयोग से सकुशल बरामद कर लिया गया है. अपहृत बालक को श्रीनगर थानाक्षेत्र के जगेली पंचायत के शांतिनगर गांव से बरामद किया गया. श्रीनगर थाना के थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि इस घटना में उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस, आलमनगर थाना पुलिस, पूर्णिया पुलिस एवं श्रीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अपहृत बालक को बरामद करने में सफलता पायी. इस घटना में शामिल थानाक्षेत्र अंतर्गत जगेली पंचायत के शांतिनगर गांव निवासी रमेश मंडल को भी गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उदाकिशुनगंज के आलमनगर थाना कांड संख्या 282-25 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस कांड के तहत आलमनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत भांजीपुर गांव निवासी पंकज मेहता का दो वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार का कुछ अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था. बताया कि इस घटना में शामिल खगड़िया जिला अंतर्गत बेलदौर के एक अपराधी अनिल सिंह की गिरफ्तारी के बाद मामले के खुलासा के बाद पुलिस को अपहृत बालक को बरामद करने में सफलता मिल पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >